विदेश से भारत आते समय सोना लाने की सही जानकारी
अगर आप विदेश से भारत आ रहे हैं और साथ में सोने के आभूषण ले आना चाहते हैं, तो आपको नियमों की जानकारी होना जरूरी है। सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBIC) के अनुसार, सोना लाने की अनुमति लिंग और आभूषणों के मूल्य व वजन पर निर्भर करती है।
पुरुष यात्री, जो एक वर्ष से अधिक समय तक विदेश में रह चुके हैं, 20 ग्राम तक के सोने के आभूषण बिना किसी शुल्क के ला सकते है बशर्ते उनकी कीमत 50,000 रुपये से अधिक न हो।
वहीं, महिला यात्री इससे दोगुनी मात्रा, यानी 40 ग्राम सोने के आभूषण ला सकती हैं, जिनकी कीमत अधिकतम 1,00,000 रुपये तक हो। यह छूट सिर्फ व्यक्तिगत उपयोग के लिए है और आभूषणों का वजन निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए।
ध्यान रखें, यदि सोना इस सीमा से अधिक है, तो आपको सीमा शुल्क चुकाना पड़ सकता है। साथ ही, सभी आभूषण निजी उपयोग हेतु होने चाहिए — व्यापारिक मात्रा में लाने पर कड़ी क
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।