नर्सों के लिए सबसे बेहतरीन वेतन किस देश में मिलता है?
लक्ज़मबर्ग आज दुनिया भर में नर्सों को सबसे अधिक वेतन देने वाला देश है। यहाँ एक नर्स को औसतन 91,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 75 लाख रुपये सालाना) मिलते हैं। यह वेतन यूरोप, अमेरिका और अन्य विकसित देशों की तुलना में काफी आगे है।
लक्ज़मबर्ग पश्चिमी यूरोप में स्थित एक छोटा सा देश है, लेकिन यहाँ की अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत है। देश में स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा ध्यान दिया जाता है और नर्सिंग पेशे को भी उच्च सम्मान तथा वित्तीय सहायता मिलती है।
हालाँकि, यहाँ नौकरी पाना इतना आसान नहीं है। देश का आकार छोटा होने के कारण रोजगार के अवसर सीमित हैं। साथ ही, लक्ज़मबर्ग एक 'टैक्स हेवन' के रूप में भी जाना जाता है, जिसके कारण वहाँ काम करने के लिए सख्त पात्रता मानदंड हैं। विदेशी नर्सों को नौकरी के लिए न केवल योग्यता के प्रमाण देने होते हैं, बल्कि भाषा (फ्रेंच, जर्मन या लक्ज़मबर्गिश) की क्ष
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।