विश्व की पहली महिला नर्स: फ्लोरेंस नाइटिंगेल

फ्लोरेंस नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिंग की जननी माना जाता है। उनका जन्म 12 मई, 1820 को इटली के फ्लोरेंस शहर में हुआ था, जिसी कारण उनका नाम भी फ्लोरेंस रखा गया। उनके समर्पण, सेवा भाव और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को सम्मानित करते हुए हर साल 12 मई को विश्व नर्स दिवस मनाया जाता है।

फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने क्रीमियन युद्ध के दौरान सैनिकों की देखभाल की और अस्पतालों की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार कर लाखों जानें बचाईं। उन्होंने यह साबित किया कि संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए स्वच्छता और सावधानियां कितनी जरूरी हैं।

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि उन्होंने नर्सिंग को एक सम्मानजनक और वैज्ञानिक पेशे के रूप में स्थापित किया। उन्होंने नर्सों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए और आंकड़ों के माध्यम से रोगों के प्रसार को समझने की पहल की, जो आज के सार्वजनिक स्वास्थ्य के मूलाधार में से एक है।

आज जब भी

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय