विश्व का पहला डॉक्टर: हिप्पोक्रेट्स

जब हम आज डॉक्टर्स डे मनाते हैं, तो एक सवाल अक्सर दिमाग में आता है – विश्व का पहला पुरुष डॉक्टर कौन था? इतिहास के पन्नों में झांकें तो इसका नाम कोस के हिप्पोक्रेट्स मिलता है। यूनान में लगभग 2400 साल पहले जन्मे हिप्पोक्रेट्स को चिकित्सा का जनक माना जाता है।

उस समय लोग बीमारियों को देवी-देवताओं के कोप या अंधविश्वास का नतीजा मानते थे। दवाओं या चिकित्सा प्रणाली की बजाय यज्ञ-तंत्र पर भरोसा किया जाता था। लेकिन हिप्पोक्रेट्स ने इस पूरी सोच को बदल दिया। उन्होंने पहली बार यह विचार दिया कि बीमारी कोई श्राप नहीं, बल्कि प्राकृतिक कारणों से होने वाली घटना है।

हिप्पोक्रेट्स ने चिकित्सा को विज्ञान का रूप दिया। उनके नाम पर हिप्पोक्रेटिक ओथ (हिप्पोक्रेट्स की शपथ) आज भी डॉक्टरों के नैतिक दायित्व का प्रतीक है। उन्होंने अवलोकन, तर्क और स्वास्थ्य के प्राकृतिक नियमों पर आधारित उपचार की नींव रखी।

हिप्पोक्र

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय