पति की बहन को क्या कहते हैं?
शादी के बाद जब कोई महिला नई फैमिली में आती है, तो रिश्तों के नाम अक्सर उलझन पैदा करते हैं। ऐसे में सबसे आम सवाल यह होता है कि पति की बहन को हिंदी में क्या कहते हैं?
इसका सीधा जवाब है – ननद। हांलाकि, यह शब्द सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक रिश्ते का प्रतीक भी है। ननद और भाभी के बीच रिश्ता कई बार गहरा होता है, तो कई बार थोड़ा टेंशन भरा भी। लेकिन आजकल ज्यादातर घरों में इस रिश्ते में सम्मान और प्यार का भाव होता है।
दिलचस्प बात यह है कि, जब पति की बहन छोटी होती है, तो उसे ननद कहने के बजाय कई लोग ‘छोटी’ या फिर नाम से पुकारते हैं। लेकिन भाषा की दृष्टि से, पति की बहन का सही शब्द ननद ही है।
इसी तरह, पत्नी की बहन को साली कहा जाता है। भारतीय संस्कृति में रिश्ते सिर्फ नाम नहीं, बल्कि भावनाओं के स्तंभ हैं। ननद का रिश्ता भी इसी कड़ी का हिस्सा है, चाहे वह मजाकिया हो या गहरा।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।