हिंदू धर्म की शुरुआत कब और कैसे हुई?

हिंदू धर्म को दुनिया के सबसे पुराने जीवित धर्मों में से एक माना जाता है। इसकी शुरुआत किसी एक व्यक्ति या एक घटना से नहीं जुड़ी, बल्कि यह समय के साथ विकसित होता रहा। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, सृष्टि के आरंभ में स्वायंभुव मनु, जो 9057 ईसा पूर्व के आसपास माने जाते हैं, पहले मानव और हिंदू परंपरा के आधार माने जाते हैं।

बाद में, वैवस्वत मनु, जो 6673 ईसा पूर्व के आसपास हुए, को वर्तमान मानव जाति का प्रवर्तक माना जाता है। यहीं से हिंदू धर्म की कहानियाँ, ऋषि-मुनि, और वैदिक संस्कृति का विकास शुरू होता है। रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म 5114 ईसा पूर्व और भगवान कृष्ण का जन्म 3112 ईसा पूर्व माना जाता है।

आज के शोध के मुताबिक, हिंदू धर्म 12 से 15 हजार साल पुराना है, और कुछ प्रमाण इसे लगभग 24,000 साल पुराना भी बताते हैं। यह धर्म न केवल एक आस्था है, बल्क

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय