बृहस्पति का पीला रंग: आस्था और खगोल का मेल
बृहस्पति, जिसे ज्योतिष में गुरु भी कहा जाता है, सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह ग्रह पीला क्यों दिखाई देता है? वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो इसका वातावरण अमोनिया क्रिस्टल्स और मीथेन से बना है, जो सूर्य के प्रकाश को पीले रंग में परावर्तित करते हैं। इसीलिए यह आकाश में पीले तारे जैसा दिखाई देता है।
लेकिन भारतीय संस्कृति में इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि बृहस्पतिवार भगवान विष्णु का दिन है, और साईं बाबा भी इस दिन के विशेष रूप से जुड़े हैं। कहा जाता है कि भगवान विष्णु और साईं बाबा दोनों को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसीलिए भक्त बृहस्पतिवार के दिन पीले वस्त्र धारण करते हैं, पीली चीजें अर्पित करते हैं और पीले फूल चढ़ाते हैं।
ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। इसे ज्ञान, धर्म, समृद्धि और भाग्य का कारक माना जाता है। जब य
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।