विस्तृत लेख भारत के हर नुक्कड़ पर दौड़ने वाले चाय के इस सदाबहार कारोबार को शुरू करने का असली लेखा-जोखा और कुल लागत

चाय की दुकान खोलने में कितना खर्च आता है?

चाय की दुकान खोलना एक छोटे निवेश वाला, लेकिन अच्छे मुनाफे वाला बिजनेस हो सकता है। खासकर भारत में, जहां चाय की मांग लगभग हर जगह लगातार रहती है। अगर आप भी अपनी छोटी चाय की दुकान शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें कितना निवेश लग सकता है।

छोटे शहर या गांव में एक साधारण चाय की दुकान शुरू करने के लिए कम से कम ₹5,000 की जरूरत हो सकती है। इस राशि में आप एक छोटा सा स्टाल सेट कर सकते हैं, बुनादी सामग्री जैसे चायदानी, कप, चीनी, दूध और चाय पत्ती खरीद सकते हैं। अगर आप जगह किराए पर ले रहे हैं, तो शुरुआत में कुछ अतिरिक्त खर्च भी आ सकता है।

लेकिन अगर आप किसी बड़े शहर जैसे दिल्ली, मुंबई या बैंगलुरु में दुकान खोल रहे हैं, तो लागत थोड़ी ज्यादा हो जाती है। वहां ₹10,000 से ₹25,000 तक का निवेश संभव है। इसमें जगह का किराया, बेहतर उपकरण और शुरुआती सामग्री शामिल होती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय