प्रोसेसर में GHz (गीगाहर्ट्ज़) क्या होता है?

जब भी हम नया स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदते हैं, तो उसके स्पेसिफिकेशन्स में प्रोसेसर की स्पीड जरूर देखते हैं। इसमें GHz (गीगाहर्ट्ज़) शब्द सबसे अहम होता है। आइए सरल भाषा में समझते हैं कि इसका असल मतलब क्या है।

GHz का मतलब गीगाहर्ट्ज़ है, जो प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड (Clock Speed) को मापने की इकाई है। एक गीगाहर्ट्ज़ का सीधा मतलब होता है कि प्रोसेसर एक सेकंड में 1 अरब (1,000,000,000) गणनाएं कर सकता है।

उदाहरण के लिए, अगर आपके डिवाइस के प्रोसेसर पर 2.1 GHz लिखा है, तो इसका मतलब है कि वह प्रोसेसर एक सेकंड में 2.1 अरब से ज्यादा ऑपरेशंस को प्रोसेस कर सकता है। जितने ज्यादा GHz होंगे, आपके प्रोसेसर की रफ़्तार उतनी ही तेज होगी।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय