जियो और रिलायंस से मुकेश अंबानी की कमाई

रिलायंस इंडस्ट्रीज के सर्वेसर्मा मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हैं। उनकी इस अकूत संपत्ति और कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा जियो (Jio) और उनके रिटेल बिजनेस से आता है। टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति लाने वाले जियो प्लेटफॉर्म्स की बदौलत अंबानी हर घंटे करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाते हैं।

अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो सिर्फ जियो प्लेटफॉर्म्स से रिलायंस को हर घंटे लगभग 1.67 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा होता है। वहीं दूसरी ओर, कंपनी का दूसरा बड़ा पिलर यानी रिलायंस रिटेल भी हर घंटे करीब 44 लाख रुपये का मुनाफा बटोरता है। यह आंकड़े यह साफ दर्शाते हैं कि डिजिटल और रिटेल बाजार पर रिलायंस की पकड़ कितनी मजबूत हो चुकी है।

राजस्व (Revenue) के मामले में भी यह आंकड़े हैरान करने वाले हैं। रिलायंस को जियो प्लेटफॉर्म्स से रोजाना लगभग 244.69 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई होती है। इसके अलावा, रिलायंस के रिटेल ऑपरेशंस से हर दिन 423.59 करोड़ रुपये का रेवेन्यू आता है। हालांकि, इन सबके बावजूद कंपनी का पारंपरिक ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस आज भी सबसे बड़ा कमाऊ पूत बना हुआ है, जिससे प्रतिदिन 1134.2 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इन सभी व्यवसायों की सम्मिलित ताकत ही मुकेश अंबानी को हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने में मदद करती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय