माता-पिता की जबरदस्ती शादी से कैसे बचें?
कई बार युवा लड़कियां या लड़के घरवालों के दबाव में ऐसी शादी के लिए मजबूर हो जाते हैं, जिसके लिए वे तैयार नहीं होते। अगर आप भी माता-पिता के दबाव में शादी के लिए जुए हुए हैं और आपकी स्वतंत्र सहमति नहीं है, तो आप खुद को कानूनी तौर पर सुरक्षित कर सकते हैं।
भारत में बाल विवाह अपराध है और किसी को भी बिना सहमति के शादी के लिए मजबूर करना कानून के खिलाफ है। अगर आपके माता-पिता आपको बिना पूछे या डराकर शादी करने पर आमादा हैं, तो आप अपने शहर के पुलिस महिला प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकते हैं। वहां आप अपने माता-पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इसके अलावा, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके भी आप तुरंत मदद ले सकते हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती है और आपको सुरक्षित स्थान पर भी स्थानांतरित किया जा सकता है।
याद रखें, आपकी सहमति सबसे जरूरी है। आपका जीवन, आपकी पसंद। किसी भी दबाव
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।