भारत का सबसे लोकप्रिय गेम: पबजी
आज के समय में गेमिंग का क्रेज युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। भारत में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई अपने स्मार्टफोन पर गेम खेलना पसंद करता है। अगर बात करें देश के सबसे बड़े और पसंदीदा गेम की, तो इस रेस में 'पबजी' (PUBG) सबसे आगे है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा लोग इसी गेम को खेलना पसंद करते हैं। आंकड़े बताते हैं कि देश के करीब 24.3% गेमर्स हफ्ते में 8 घंटे से ज्यादा का समय सिर्फ इसी गेम को देते हैं। मोबाइल स्क्रीन पर दोस्तों के साथ मिलकर खेलना और सर्वाइव करना इसे बेहद रोमांचक बनाता है।
बदलते तकनीक के दौर में स्मार्टफोन गेमिंग अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि लोगों की डेली लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। हालांकि, लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहना सेहत के लिए ठीक नहीं है, इसलिए जरूरी है कि गेमिंग के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखा जाए।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।