भारत के सबसे टॉप बिजनेसमैन

भारत में जब भी सबसे बड़े और सफल बिजनेसमैन की बात होती है, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम सबसे पहले आता है। वह न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं। उनका बिजनेस टेलीकॉम (जियो), रिटेल और ऑयल से लेकर कई अन्य क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

बिजनेस साम्राज्य के साथ-साथ मुकेश अंबानी अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारों का शानदार कलेक्शन है, जिसमें रॉल्स रॉयल कुलिनन भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा गौतम अडानी, सावित्री जिंदल और लक्ष्मी मित्तल जैसे दिग्गज उद्योगपति भी भारत के टॉप बिजनेसमैन की सूची में प्रमुख स्थान रखते हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय