रात में कितने बजे सोना चाहिए? जानिए वैज्ञानिकों की राय
अक्सर हम यही सोचते हैं कि नींद कितनी हो, लेकिन जब सोना है, यह कम ही पता होता है। एक नई शोध के अनुसार, रात में 10 से 11 बजे के बीच में सोना दिल की सेहत के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।
यह स्टडी 15 नवंबर, 2021 को प्रकाशित हुई थी और इसमें हजारों लोगों के नींद के पैटर्न और दिल की बीमारियों पर नजर रखी गई। नतीजा साफ था – जो लोग रात 10 से 11 बजे के बीच में सोते थे, उनमें हृदय रोगों का खतरा काफी कम पाया गया।
वैज्ञानिकों का मानना है कि शरीर की घड़ी (बायोलॉजिकल क्लॉक) इस समय के लिए अनुकूलित होती है। रात जल्दी सोने से शरीर को आराम मिलता है, हार्मोन संतुलन बना रहता है और दिल पर अनावश्यक तनाव नहीं पड़ता।
देर रात तक जागना, खासकर आधी रात के बाद सोना, शरीर के प्राकृतिक चक्र को बिगाड़ सकता है। इससे न सिर्फ नींद पूरी नहीं होती, बल्कि दिल के लिए भी खतरा बढ़ जाता है।
अगर आप अपने दिल क
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।