इंसान द्वारा बनाई गई सबसे महंगी चीज कौन है?
अगर आप सोच रहे हैं कि इंसान द्वारा बनाई गई सबसे महंगी चीज क्या है, तो वो है अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS)। यह धरती के ऊपर लगभग 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर घूम रहा एक विशालकाय अंतरिक्ष घर है, जहां वैज्ञानिक अंतरिक्ष में अलग-अलग प्रयोग करते हैं।
एक CNBC रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत लगभग 150 अरब डॉलर (15 हजार करोड़ डॉलर) आंकी गई है। यह रकम इतनी भारी है कि सामान्य कैलकुलेटर से इसे समझना भी मुश्किल होगा। इसका निर्माण अमेरिका, रूस, यूरोप, जापान और कनाडा जैसे कई देशों ने मिलकर किया।
ISS का निर्माण 1998 में शुरू हुआ और इसे लगभग 10 साल में पूरा किया गया। यह धरती के वातावरण से बाहर एक स्थायी प्रयोगशाला के रूप में काम करता है, जहां गुरुत्वाकर्षण के बिना विज्ञान के कई रहस्यों को समझने की कोशिश की जाती है।
इसकी कीमत के पीछे कई कारण हैं — लॉन्चिंग की लागत, उच्चतम तकनीक, लंबे समय तक चलने व
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।