उत्तर प्रदेश और भारत की सब्जी: कद्दू का खास महत्व
भारतीय रसोई में तरह-तरह की सब्जियाँ बनाई जाती हैं, लेकिन कुछ सब्जियां अपनी सांस्कृतिक और पौराणिक पहचान के लिए विशेष जानी जाती हैं। क्या आप जानते हैं कि भारत की राष्ट्रीय सब्जी कौन सी है? भारत की राष्ट्रीय सब्जी कद्दू (Pumpkin) है। इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में कई प्रसिद्ध नामों से जाना जाता है, जैसे कि कुम्हड़ा, काशीफल, मीठा कद्दू और पंपकिन। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह एक द्विबीजपत्री पौधा है।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहाँ के खान-पान और धार्मिक आयोजनों में कद्दू का एक बेहद खास स्थान है। यूपी के गांवों और शहरों में कद्दू की सब्जी, खासकर पूरी और कचौरी के साथ, बेहद चाव से खाई जाती है। शुभ कार्यों और भंडारों में काशीफल की खट्टी-मीठी सब्जी बनाना एक पुरानी परंपरा रही है।
स्वास्थ के लिहाज से भी कद्दू बेहद गुणकारी माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। आसान खेती और कम लागत में उगने के कारण यह सब्जी पूरे भारत में बेहद लोकप्रिय और सुलभ है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।