बैंक मैनेजर की सैलरी: कितनी होती है आय?
अगर आप स्थिर नौकरी और अच्छे वेतन वाले करियर की तलाश में हैं, तो बैंक मैनेजर का पद एक आकर्षक विकल्प हो सकता है। सरकारी बैंकों में मैनेजर की सैलरी आमतौर पर प्रति महीने ₹60,245 से लेकर ₹1.8 लाख तक होती है। यह राशि अनुभव, बैंक के प्रकार और स्थान के हिसाब से बदल सकती है।
वहीं, प्राइवेट बैंकों में बैंक मै呶नेजर को प्रति महीने औसतन ₹81,000 से ₹90,000 तक का वेतन मिलता है। हालांकि, कुछ प्रतिष्ठित निजी बैंक अनुभवी कर्मचारियों को इससे कहीं ज्यादा भी भुगतान करते हैं।
सैलरी के अलावा, बैंक मैनेजरों को मेडिकल बेनिफिट्स, हाउस रेंट एलाउंस, ट्रैवल अलाउंस और बोनस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। खासकर सरकारी बैंकों में नौकरी करने का फायदा यह है कि सेवानिवृत्ति तक नौकरी सुरक्षित रहती है और सामाजिक सुरक्षा का अच्छा पैकेज मिलता है।
बैंक मैनेजर बनने के लिए आमतौर पर बैंकिंग या फाइनेंस में डिग्री या पो
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।