कलयुग में हनुमान जी की महिमा
कलयुग को धर्म, सत्य और आस्था से दूर जाते देख कई लोग सोचते हैं कि इस युग में देवता कौन हैं, जो मनुष्य की रक्षा करें? परंतु पुराणों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस कलियुग में हनुमान जी ही वो जीवित एवं जागृत देवता हैं, जो भक्तों के साथ सदैव उपस्थित हैं।
श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को चिरंजीवी माना जाता है। वे न केवल रामभक्ति में अद्वितीय हैं, बल्कि आज भी भक्तों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। कहा जाता है कि वे क्षण भर की भक्ति से भी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों के कल्याण के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं।
इस युग में जहाँ अनेक भौतिक विघ्न और मानसिक तनाव हैं, वहाँ हनुमान जी की आराधना एक साधारण लेकिन शक्तिशाली सहारा बन जाती है। उनके नाम का जाप, हनुमान चालीसा की पाठ या बस एक श्रद्धापूर्ण मन से उन्हें याद करने से भी डर, बीमारी और बाधाएँ दूर होती हैं।
इसलिए कहा जाता है कि कलियुग में
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।