काले माथे से छुटकारा पाने के आसान उपाय
कई लोगों को माथे के काले पड़ने की समस्या से जूझना पड़ता है, खासकर गर्मी में। इसकी वजह धूल, तेल, पसीना या गलत देखभाल हो सकती है। लेकिन चिंता न करें, कुछ घरेलू तरीकों से आप इस समस्या पर काबू पा सकते हैं।
एक आसान उपाय है – चारकोल पाउडर का पेस्ट। इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और माथे पर हल्के हाथों से लगाएं। चारकोल त्वचा के छिद्रों में जमी गंदगी निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, नींबू के छिलके को माथे पर धीरे-धीरे रगड़ने से भी त्वचा का रंग साफ होता है। नींबू के छिलकों में मौजूद विटामिन सी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।
एक महत्वपूर्ण बात जो कम लोग जानते हैं – बढ़ा हुआ इंसुलिन स्तर भी त्वचा पर दाग का कारण बन सकता है। अगर आपके माथे का कालापन लगातार बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेकर इंसुलिन लेवल की जांच कराना उचित रहेगा।
साथ ही, पसीने को पोंचते समय सॉफ्ट नैपकिन का
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।