केसर इतना महंगा क्यों है?

केसर, दुनिया के सबसे महंगे मसालों में से एक है। लेकिन आखिर इतनी ऊंची कीमत का कारण क्या है? वजह यह है कि केसर के एक छोटे से फूल में सिर्फ तीन ही धागे होते हैं, जिन्हें निकालकर सुखाया जाता है। ये धागे ही वास्तव में केसर होते हैं।

अब सोचिए, एक ग्राम केसर पाने के लिए कितने फूलों की जरूरत पड़ती है। तथ्य यह है कि लगभग 75,000 फूलों से इकट्ठा किए गए धागों से महज 400 ग्राम केसर प्राप्त होता है। यह प्रक्रिया बेहद मेहनत तलब और समय लेने वाली है। सारे काम के दौरान हाथ से काम करना पड़ता है – फूल तोड़ना, धागे निकालना, और फिर सुखाना।

इसके अलावा, केसर की खेती केवल कुछ ही क्षेत्रों में होती है, जैसे कश्मीर, ईरान और कुछ भागों में स्पेन। जलवायु और मिट्टी की खास जरूरतों के कारण यह हर जगह नहीं उगाया जा सकता।

इन सभी कारणों से केसर की मांग हमेशा बनी रहती है, चाहे वह खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए हो या आयुर्वेदिक औषधियों में उसके गुणों के

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय