डिलीवरी का समय पास आने के प्रमुख संकेत
गर्भावस्था के अंतिम दिनों में हर महिला के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर कब और कैसे पता चलेगा कि डिलीवरी का समय आ गया है। वैसे तो प्रसव से कुछ दिन या कुछ घंटे पहले शरीर कई स्पष्ट संकेत देने लगता है, जिन्हें समझकर सही समय पर अस्पताल पहुंचा जा सकता है।
म्यूकस प्लग का निकलना: प्रसव का एक शुरुआती और महत्वपूर्ण संकेत है म्यूकस प्लग का बाहर आना। हर बार शौचालय जाते समय आपको गुलाबी, गाढ़ा या हल्का खूनी डिस्चार्ज दिखाई दे सकता है। इसका मतलब है कि गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) अब खुलने लगी है।
तेज और नियमित संकुचन: समय के साथ पेट में दर्द और ऐंठन (कंट्रैक्शंस) बार-बार महसूस होने लगती है। जब यह दर्द समय बीतने के साथ और अधिक तेज, गहरा और नियमित होने लगे, तो समझ जाएं कि लेबर पेन शुरू हो चुका है।
पीठ में ऐंठन और दर्द: प्रसव पीड़ा केवल पेट तक सीमित नहीं रहती। अक्सर पीठ के निचले हिस्से में तेज ऐंठन महसूस होती है, जो धीरे-धीरे पेट और टांगों तक फैलने लगती है।
पानी की थैली का फटना: अगर एम्नियोटिक फ्लूइड की थैली फट जाती है और अचानक पानी बहने लगता है, तो यह इस बात का साफ संकेत है कि अब शिशु के जन्म का समय हो चुका है। ऐसे में बिना देर किए तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।