मोटापा बढ़ाने वाली आदतें: क्या खाने से बढ़ जाता है वजन?
आजकल कई लोग तेजी से वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। अक्सर हम नहीं समझ पाते कि ऐसा क्यों हो रहा है। चॉकलेट, खासकर रात में खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसमें भारी मात्रा में चीनी और वसा होती है, जो शरीर में जमा होकर फैट बन जाती है।
फ्राइड फूड भी एक बड़ी वजह है। चिप्स, सैंडविच, पकौड़े या फिर बर्गर—जो लोग रात देर तक तला-भुना खाते हैं, उनका पाचन तो होता है, लेकिन ऊर्जा का उपयोग नहीं हो पाता। इसका अधिकांश भाग वसा में बदल जाता है।
रात में देर तक जागने वालों को अक्सर भूख लगती है। ऐसे में नूडल्स या तेज मसालेदार स्नैक्स का सहारा लिया जाता है। ये न सिर्फ भारी होते हैं, बल्कि इनकी सामग्री भी शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होती।
कई लोग सोडा या कार्बनेटेड ड्रिंक्स को डिनर के बाद पचाने के लिए पीना पसंद करते हैं। मगर यह सिर्फ एक भ्रम है। इनमें भारी मात
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।