विराट कोहली और 4000 रुपए लीटर का पानी

विराट कोही आज भारत के सिर्फ सबसे सफल क्रिकेटर नहीं, बल्कि फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रतीक भी हैं। उनकी फिटनेस की अलग पहचान है। वो न सिर्फ नियमित वर्कआउट करते हैं, बल्कि अपने डाइट प्लान पर भी खास ध्यान देते हैं। और यहीं से जुड़ता है एक दिलचस्प तथ्य – 4000 रुपए प्रति लीटर के पानी का।

हां, आपने सही पढ़ा। कोहली एक विशेष प्रकार का पानी पीते हैं, जो भारत में उपलब्ध नहीं है। यह पानी है “फिजी वॉटर” – जो फिजी द्वीप से आता है। इसकी कीमत लगभग 4000 रुपए प्रति लीटर है। लेकिन क्यों? क्योंकि इस पानी को प्राकृतिक तरीके से फिल्टर किया जाता है, जिसमें प्राकृतिक खनिजों की प्रचुरता होती है।

विराट के फिटनेस ट्रेनर के अनुसार, यह पानी शरीर के पीएच लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। इसका पीएच लगभग 8.0 होता है, जो आम पानी से अधिक क्षारीय होता है। इससे शरीर की एसिडिटी कम होती है और पुनर्स्थापना तेज होती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय

टिप्पणियाँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।