दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल कहाँ मिलता है?
जब भी ईंधन की बढ़ती कीमतों की बात होती है, तो हर किसी के मन में यही सवाल आता है कि दुनिया में ऐसा कौन सा देश है जहाँ पेट्रोल सबसे सस्ता मिलता है। रिपोर्ट्स और आंकड़ों के मुताबिक, इस मामले में वेनेजुएला का नाम सबसे पहले आता है।
वेनेजुएला में पेट्रोल की कीमतें दुनिया के बाकी हिस्सों के मुकाबले बेहद कम हैं। यहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 0.01 यूएस डॉलर यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से एक रुपये से भी कम (लगभग 76 पैसे प्रति लीटर) दर्ज की गई है।
वैश्विक ईंधन कीमतों पर नजर रखने वाली वेबसाइट Globalpetrolprices.com के अनुसार, वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था कच्चे तेल के भंडार पर बहुत अधिक निर्भर करती है। दुनिया में सबसे बड़े तेल भंडारों में से एक होने के कारण, यहाँ सरकार की ओर से ईंधन पर भारी सब्सिडी और स्थानीय स्तर पर बेहद कम दाम तय किए जाते हैं, जिससे आम लोगों को पेट्रोल नाममात्र के शुल्क पर मिल जाता है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।