क्या दूध आंखों की सेहत के लिए अच्छा है?

अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या दूध हमारी आंखों के लिए फायदेमंद है। इसका जवाब हाँ है। दूध और दही जैसे डेयरी उत्पाद आंखों की सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इनमें विटामिन ए और मिनरल जिंक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो नजर को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

आंखों की रोशनी बनाए रखने में इन पोषक तत्वों की खास उपयोगिता होती है। शरीर में विटामिन ए सीधे तौर पर कॉर्निया की सुरक्षा करता है, जो आंख का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं, जिंक इस विटामिन को लीवर से निकालकर आंखों तक पहुँचाने में मदद करता है ताकि आँखें ठीक से काम करती रहें।

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, स्वस्थ आंखें बनाए रखने के लिए ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। संतुलित आहार हमारी सेहत के साथ-साथ आंखों की लंबी उम्र के लिए भी जरूरी है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय