मृत्यु के बाद क्या है?
मृत्यु जीवन का एक सच है, जिससे कोई भी नहीं बच सकता। जन्म लेने वाला हर प्राणी एक दिन मृत्यु को अवश्य झेलता है। लेकिन मनुष्य के मन में हमेशा यह सवाल उठता रहा है — क्या मृत्यु के बाद कुछ है? क्या वाकई स्वर्ग या नर्क जैसी कोई जगह है?
हिंदू शास्त्रों में इस बात का बार-बार जिक्र मिलता है कि मृत्यु के बाद आत्मा का यात्रा खत्म नहीं होती। वह अपने कर्मों के अनुसार या तो स्वर्ग का सुख भोगती है या नर्क के दुख सहती है। यह विचार गीता, उपनिषद और पुराणों में स्पष्ट रूप से व्यक्त किया गया है।
कई लोग मानते हैं कि मृत्यु केवल शरीर का अंत है, लेकिन आत्मा अमर है। वह नए जन्म लेती है, फिर से मानव या अन्य योनि में। यही है पुनर्जन्म का सिद्धांत।
वैज्ञानिक दृष्टि से इसका कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन आस्था और अनुभव के आधार पर लाखों लोग इसे मानते हैं। कुछ लोगों ने अपने नजदीकियों की मृत्यु के बाद ऐसे अनुभव बताए हैं, जो विज्ञान की सीम
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।