क्या आप एक साथ दो कोर्स कर सकते हैं?

आज के दौर में सही समय पर सही स्किल हासिल करना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में कई स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल उठता है कि क्या वे एक ही समय में दो अलग-अलग कोर्स या डिग्रियां पूरी कर सकते हैं। इसका जवाब है—जी हां, आप बिल्कुल एक साथ दो कोर्स कर सकते हैं।

भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत यह व्यवस्था की गई है कि छात्र एक ही समय में दो डिग्रियां हासिल कर सकें। यूजीसी (UGC) के नियमों के अनुसार, स्टूडेंट्स एक रेगुलर कोर्स के साथ दूसरा कोर्स डिस्टेंस या ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर क्लास टाइमिंग में कोई टकराव नहीं है, तो दो फुल-टाइम रेगुलर कोर्स भी चुने जा सकते हैं।

इन दोनों डिग्रियों को एक साथ करने के लिए किसी विशेष या अतिरिक्त योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है। ग्रेजुएशन स्तर के दो कोर्स करने के लिए केवल 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर दो डिग्रियां लेने के लिए ग्रेजुएट होना आवश्यक है। यह नियम छात्रों को अपने पसंदीदा क्षेत्रों में एक साथ दक्षता हासिल करने और करियर में तेजी से आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर देता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय