क्रिकेट में गेंद की स्पीड कैसे मापी जाती है?

क्रिकेट के दौरान जब कोई तेज गेंदबाज़ गेंद फेंकता है, तो आपने शायद स्क्रीन पर उसकी गति के आंकड़े देखे होंगे – जैसे 145 किमी/घंटा या उससे भी ज्यादा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह गति कैसे मापी जाती है?

गेंद की स्पीड मापने के लिए "रडार गन" का उपयोग किया जाता है, जिसे "स्पीड गन" भी कहा जाता है। यह उपकरण क्रिकेट स्टेडियम में साइड स्क्रीन के पास लगाया जाता है। इसमें एक ट्रांसमीटर और रिसीवर होता है, जो रेडियो तरंगें भेजकर गेंद की गति को कैप्चर करता है।

जब गेंदबाज़ गेंद फेंकता है, तो रडार गन उस गेंद पर रेडियो वेव्स डालता है। ये वेव्स गेंद से टकराकर वापस लौटती हैं, और इस वापसी के समय के आधार पर गेंद की गति का पता लगाया जाता है।

इस तकनीक की मदद से न सिर्फ प्रशंसकों को रोमांचक आंकड़े देखने को मिलते हैं, बल्कि कमेंटेटर और विश्लेषक भी गेंदबाज़ी के अंदाज़ पर गहराई से चर्चा कर पाते हैं।

आज

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय