खोया हुआ फोन कैसे ढूंढें? सही तरीका जान लें
अगर आपका फोन अचानक गुम हो जाए, तो घबराने की जगह सही कदम उठाना जरूरी है। खासकर जब बात चोरी की हो, तो हर कार्रवाई सोच-समझकर करनी चाहिए।
Ring का इस्तेमाल सिर्फ घर के अंदर खोने पर करेंअगर आपका फोन घर में ही कहीं गिर गया है — जैसे बिस्तर के नीचे या कपड़ों में — तो आप Find My Device या किसी अन्य ऐप के जरिए उसे Ring कर सकते हैं। यह तरीका बहुत काम का होता है, क्योंकि फोन जोर से बजने लगता है, चाहे वो साइलेंट मोड में हो।
लेकिन अगर फोन चोरी हो गया है, तो बिल्कुल न रिंग करें। ऐसा करने से चोर को पता चल जाता है कि कोई उसे ट्रैक कर रहा है। इससे वो तुरंत फोन बंद कर सकता है या अपना SIM निकाल सकता है। ऐसे में सबसे बेहतर तरीका है कि आप शांत रहें और फोन की लोकेशन ट्रैक करने पर ध्यान दें।
गूगल के Find My Device या ऐपल के Find My जैसे टूल्स आपको फोन की लाइव लोकेशन दिखा सकते हैं। इसके अलावा, तुरंत पुलिस को सूचना दें
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।