गर्म पानी से वजन कम होता है या नहीं?

कई लोग मानते हैं कि सिर्फ गर्म पानी पीने से तेजी से वजन कम हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। गर्म या गुनगुा पानी शरीर के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन यह सीधे तौर पर वजन घटाने वाला उपाय नहीं है।

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ (टॉक्सिन) बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसके अलावा, भोजन के बाद गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे बदहजमी या सूजन की समस्या कम होती है।

हालांकि, वजन घटाने के लिए केवल गर्म पानी पीना काफी नहीं है। यह तभी फायदेमंद हो सकता है जब आप एक संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ इसको जोड़ें। असली परिणाम तब दिखते हैं जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, चाहे वह गर्म हो या कमरे के तापमान का।

कुछ लोगों को लगता है कि गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, लेकिन इसका असर बहुत सीमित है। वजन कम करना एक धीमी प्रक्रिया है, जिसम

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय