महात्मा गांधी का ऐतिहासिक भाषण
यह भाषण महात्मा गांधी द्वारा 8 अगस्त 1942 को बॉम्बे (अब मुंबई) में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र के दौरान दिया गया था। इसे 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
इसी भाषण में महात्मा गांधी ने देशवासियों से अंग्रेजों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष के लिए आह्वान किया और 'करो या मरो' (Do or Die) का प्रसिद्ध नारा दिया, जिसका अर्थ था कि या तो हम भारत को आज़ाद कराएंगे या इस प्रयास में अपने प्राण न्यौछावर कर देंगे।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।