चेचक: एक खतरनाक बीमारी जिसे इंसान ने मात दी

चेचक दुनिया की उन कुछ बीमारियों में से एक है जिसे मानवता ने सामूहिक प्रयासों के जरिए जड़ से खत्म कर दिया। इसका पहला प्रकोप हजारों साल पहले हुआ था, लेकिन 20वीं सदी तक यह दुनियाभर में तबाही मचाता रहा।

यह बीमारी बहुत तेजी से फैलती थी। इसके लक्छनों में तेज बुखार और शरीर पर लाल-लाल चकत्ते आना शामिल थे। कई बार ये चकत्ते पस भरे छालों में बदल जाते थे, जिससे लोगों की मौत भी हो जाती थी। सिर्फ 20वीं सदी में इस बीमारी ने लगभग 30 करोड़ लोगों की जान ले ली।

फिर भी, लगातार टीकाकरण अभियानों और वैश्विक सहयोग के बाद दुनिया ने इस बीमारी पर काबू पाया। 1977 में दुनिया में आखिरी बार चेचक का मामला दर्ज किया गया, और उसके बाद इसे खत्म घोषित कर दिया गया।

चेचक को हराना मानव इतिहास की सबसे बड़ी स्वास्थ्य उपलब्धियों में से एक है। यह साबित करता है कि अगर मानवता एकजुट हो, तो कोई भी बीमारी चुनौती साब

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय