टीवी की दुनिया का बेताज बादशाह
भारतीय टेलीविज़न के इतिहास में कई लोकप्रिय धारावाहिक आए और गए, लेकिन कॉमेडी के क्षेत्र में जिस शो ने दर्शकों के दिलों पर एकछत्र राज किया है, वह है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'। 28 जुलाई 2008 को शुरू हुआ यह शो आज भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है और यह भारत का सबसे लंबा चलने वाला डेली कॉमेडी सीरियल बन चुका है।
पिछले 13 वर्षों से अधिक के इस सफर में इस सीरियल ने 3200 से ज्यादा एपिसोड्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। गोकुलधाम सोसाइटी के किरदारों और उनकी अनोखी दैनिक समस्याओं पर आधारित यह कहानी हर उम्र के दर्शकों को अपनी ओर खींचती है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।