डिलीवरी के समय क्या-क्या डॉक्यूमेंट और सामान जरूरी हैं?

गर्भावस्था के आखिरी हफ्तों में डिलीवरी बैग तैयार रखना बेहद जरूरी होता है। जब हॉस्पिटल जाने का समय आता है, तो अक्सर जल्दबाजी में हम जरूरी चीजें भूल जाते हैं। डिलीवरी के समय सबसे महत्वपूर्ण होते हैं आपके मेडिकल डॉक्यूमेंट्स। आपको अपने साथ अपनी पूरी प्रेग्नेंसी प्रोफाइल, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट्स, ब्लड टेस्ट रिपोर्ट्स, डॉक्टर के पर्चे, और आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड) व इंश्योरेंस के कागज सबसे पहले रख लेने चाहिए।

डॉक्यूमेंट्स के अलावा, हॉस्पिटल में आपके आराम के लिए कुछ निजी सामान की भी जरूरत होती है। अपने बैग में टूथब्रश, टूथपेस्ट, लिप बाम, कंघी और हेयर बैंड जरूर रखें। वैसे तो अस्पताल में साबुन, शैंपू और लोशन जैसी बुनियादी चीजें मिल जाती हैं, लेकिन इन्फेक्शन से बचने और अपने आराम के लिए बेहतर होगा कि आप घर से ही ये सब लेकर जाएं।

डिभावरी के बाद पहनने के लिए ढीले और आरामदायक गाउन, चप्पल और सूती जुराबें रखना न भूलें। इसके साथ ही, बैग में एक नोटपैड और पैन भी रखें, ताकि डॉक्टर द्वारा बताई गई जरूरी बातें या दवाओं का समय आप तुरंत नोट कर सकें। सही समय पर सही तैयारी आपको और आपके आने वाले बच्चे को तनावमुक्त और सुरक्षित रखेगी।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय