तकिया के नीचे फोन रखकर सोना खतरनाक
आजकल हम में से कई लोगों की आदत होती है कि सोने से ठीक पहले फोन चलाना और फिर उसे अपने तकिए के नीचे या सिर के पास रखकर सो जाना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी भारी पड़ सकती है?
जब आप फोन को अपने सिर के पास रखते हैं, तो इससे निकलने वाला हानिकारक रेडिएशन सीधे आपके दिमाग को प्रभावित करता है। लंबे समय तक ऐसा करने से न केवल मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि याददाश्त कमजोर होने और ब्रेन से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मोबाइल फोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरणें कैंसर और ट्यूमर जैसी जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देती हैं।
इसके अलावा, रातभर नोटिफिकेशन और स्क्रीन की चमक से हमारी नींद की गुणवत्ता भी खराब होती है, जिससे दिनभर थकान और तनाव बना रहता है। इसलिए, बेहतर यही होगा कि सोते समय फोन को खुद से दूर किसी टेबल पर रखें या फ्लाइट मोड पर डाल दें। सेहत से बढ़कर कुछ नहीं है, इसलिए इस खतरनाक आदत को आज ही बदलें और सुरक्षित रहें। सतर्क रहें, स्वस्थ रहें।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।