तहसीลดार: तहसील के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी
भारत के प्रशासनिक ढांचे में तहसील एक महत्वपूर्ण ईकाई है। राज्य से लेकर गांव तक के प्रशासनिक कामकाज में तहसील की भूमिका केंद्रीय होती है। एक राज्य कई जिलों में बंटा होता है और प्रत्येक जिले को छोटी इकाइयों में विभाजित किया जाता है, जिन्हें तालुक, तहसील या प्रखंड कहा जाता है।
तहसील के समस्त प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी एक अधिकारी पर होती है, जिसे तहसीलदार कहा जाता है। वे इस तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। तहसीलदार भूमि रिकॉर्ड्स, राजस्व वसूली, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र जैसे अहम कार्यों की देखरेख करते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलदार आम आदमी के सबसे करीबी प्रशासनिक अधिकारी माने जाते हैं। छोटे-छोटे विवादों से लेकर भूमि संबंधी मामलों तक में उनकी भूमिका निर्णायक होती है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि तहसील का असली मालिक या प्रमुख अधिकारी तहसीलदार ही होता
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।