तीसरा बच्चा होने पर क्या सरकार से पैसा मिलता है?

तीसरा बच्चा होने पर सीधे तौर पर कोई विशेष अनुदान नहीं मिलता, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार ने कई सुरक्षा योजनाएं चलाई हैं। इनमें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) सबसे प्रमुख है, जो 1 जनवरी 2017 से लागू है।

यह योजना खासकर पहली बार गर्भवती हो रही महिलाओं के लिए है। इसके तहत मातृत्व के दौरान कुल ₹5,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। पहली किस्त ₹1,000 गर्भावस्था की पुष्टि होने पर, दूसरी ₹2,000 प्रसव से पहले, और तीसरी ₹2,000 प्रसव के बाद दी जाती है।

यह राशि महिला के स्वास्थ्य, पोषण और प्रसव देखभाल के खर्च को ध्यान में रखकर दी जाती है। हालांकि, यह लाभ सिर्फ उन महिलाओं को मिलता है जो पहली बार मां बन रही हैं। इसलिए, तीसरा बच्चा होने पर यह लाभ नहीं मिलता

लेकिन अन्य राज्य सरकारें कुछ छूट या सहायता भी दे सकती हैं, खासकर गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय