एक दिन में कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?

अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल उठता है कि परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए हर दिन कितने घंटे किताब के सामने बैठना जरूरी है। कई लोग मानते हैं कि जो छात्र 16 से 18 घंटे पढ़ते हैं, वही सबसे आगे रहते हैं। लेकिन असलियत यह है कि पढ़ाई के घंटे नहीं, बल्कि पढ़ाई की गुणवत्ता (Quality) ज्यादा मायने रखती है।

एक छात्र को औसतन 7 से 8 घंटे की पढ़ाई करनी चाहिए। हालांकि, यह समय तभी फायदेमंद होता है जब आपका शरीर, मन और बुद्धि पूरी तरह से पढ़ाई में शामिल हों। जब आपका ध्यान पूरी तरह केंद्रित होता है, तो कम समय में पढ़ा गया विषय भी लंबे समय तक याद रहता है।

बिना मन के या जबरदस्ती 16-18 घंटे केवल पन्ने पलटने से दिमाग थक जाता है और कुछ भी ठीक से समझ नहीं आता। इसके विपरीत, अगर आप एकाग्रता और सही रणनीति के साथ केवल 7-8 घंटे पढ़ते हैं, तो यह पढ़ाई उन लंबे घंटों पर भारी पड़ेगी। सही समय पर छोटे ब्रेक लें, अच्छी नींद लें और तरोताजा मन से पढ़ाई करें।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय