दिमाग के लिए कौन से विटामिन जरूरी हैं?
हमारा दिमाग हर पल काम करता है – सोचना, याद रखना, फैसले लेना। तो क्या आप जानते हैं कि इसे स्वस्थ रखने के लिए कौन-से पोषक तत्व जरूरी हैं? जी हां, दिमाग की तंदुरुस्ती के लिए सिर्फ दिमागी कसरत ही नहीं, बल्कि सही पोषण भी बेहद जरूरी है।
आयरन दिमाग के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज है। यह ऑक्सीजन को मस्तिष्क तक पहुंचाने में मदद करता है। कमी होने पर थकान, ध्यान न लगना और याद्दाश्त कमजोर हो सकती है।
फिर आता है विटामिन बी12 का नंबर। यह नसों के स्वास्थ्य और तंत्रिका तंत्र के सही कामकाज के लिए जरूरी है। अंडा, दूध, मछली और अन्य डेयरी उत्पादों में इसकी भरमार होती है।
विटामिन डी सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, बल्कि दिमाग के लिए भी जरूरी है। धूप की कमी से इसकी कमी हो सकती है, जो मूड और सोचने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
इसके अलावा, विटामिन ई, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।