दुनिया के सबसे अमीर एथलीट: माइकल जॉर्डन की बादशाहत

जब बात दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों की हो, तो एक नाम जो आज भी सब पर भारी पड़ता है, वह है माइकल जॉर्डन. हालांकि वह काफी समय पहले एक्टिव खेल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी कमाई के आगे कई आज के स्टार्स भी पिछड़ जाते हैं।

2022 में, Wealthy Gorilla द्वारा जारी सूची के अनुसार, माइकल जॉर्डन का नेट वर्थ लगभग 2.2 बिलियन डॉलर (लगभग 16341 करोड़ रुपए) है। यह आंकड़ा सिर्फ उनके बास्केटबॉल करियर का नहीं, बल्कि उनके ब्रांड्स, व्यवसाय और स्पॉन्सरशिप्स का भी परिणाम है।

जॉर्डन की कमाई में सबसे बड़ा योगदान रहा है उनका अपना ब्रांड – एयर जॉर्डन। नाइके के साथ इस साझेदारी ने न सिर्फ एक फैशन ट्रेंड बनाया, बल्कि लाखों कमाई के दरवाजे खोले। आज भी यह लाइन दुनियाभर में लोगों के बीच धूम मचाती है।

इसके अलावा, जॉर्डन ने अपनी प्रतिभा और छवि का इस्तेमाल दुनियाभर के ब्रांड्स के साथ

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय