दुनिया का सबसे महंगा चावल: किनोमाई प्रीमियम

जब दुनिया की सबसे कीमती चीजों की बात आती है, तो हमारे दिमाग में सोना, हीरे या लग्जरी गाड़ियां आती हैं। लेकिन खाने-पीने की दुनिया में भी एक ऐसी चीज है जिसकी कीमत होश उड़ा देती है। दुनिया का सबसे महंगा चावल KINMEMAI PREMIUM (किनोमाई प्रीमियम) है, जिसे चावल की दुनिया का कैवियार भी कहा जाता है।

इस खास चावल को जापान की प्रसिद्ध कंपनी टोयो राइस कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार किया जाता है। अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और अनूठे स्वाद के कारण, साल 2016 में इसे आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे महंगे चावल के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। उस समय इसकी कीमत करीब US $109 प्रति किलोग्राम थी, जो सामान्य चावलों की तुलना में कई गुना ज्यादा है।

लेकिन आखिर यह इतना महंगा क्यों है? इसकी वजह इसकी उत्पादन प्रक्रिया है। इस चावल को बनाने के लिए पांच अलग-अलग प्रकार के प्रीमियम जापानी चावलों (जैसे कोशीहिकारी) का बेहतरीन मिश्रण तैयार किया जाता है। इसके दानों पर पॉलिश करने की एक बेहद आधुनिक और खास तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे चावल के पोषक तत्व और उसका असली स्वाद पूरी तरह सुरक्षित रहता है। यही वजह है कि जापान के इस चावल की ख्याति आज पूरी दुनिया में फैली हुई है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय