दुनिया का सबसे महंगा मांस कौन सा है?

दुनिया में कई तरह के महंगे खाद्य पदार्थ मिलते हैं, लेकिन जब सबसे महंगे मांस की बात आती है, तो स्पेन के एक खास व्यंजन का नाम सबसे ऊपर आता है। इसे स्पेनिश भाषा में 'जैमोन इबेरिको डी बेलोटा' कहा जाता है। यह एक विशेष प्रकार का हैम है, जो अपनी यूनीक प्रक्रिया और शानदार स्वाद के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

इस खास मांस को तैयार करने की प्रक्रिया काफी लंबी और पारंपरिक होती है। जिन सुअरों से यह हैम बनाया जाता है, उन्हें उनके शुरुआती जीवन में तीन से चार साल तक बहुत ही खास तरीके से खिलाया-पिलाया जाता है और पूरी देखभाल के साथ बड़ा किया जाता है। इसके बाद उनके खास हिस्सों को अलग करके लगभग पांच से सात साल तक एक अंधेरे कमरे में सुरक्षित यानी प्रिजर्व करके रखा जाता है।

इतनी लंबी और जटिल प्रक्रिया के बाद जाकर यह तैयार होता है, और फिर इसे पैक करके बाजारों में बिक्री के लिए लाया जाता है। इसकी यही लंबी मेहनत और बेहतरीन क्वालिटी इसे दुनिया का सबसे कीमती मांस बनाती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय