दुनिया की सबसे महंगी सब्जी: हॉप शूट्स
हॉप शूट्स को दुनिया की सबसे महंगी सब्जी माना जाता है। एक किलो हॉप शूट्स की कीमत लगभग 82,000 रुपए होती है। ऐसे में ये सब्जी न सिर्फ दुर्लभ है, बल्कि बेहद कीमती भी। आप इसे आसानी से किसी स्थानीय बाजार या किराने की दुकान पर नहीं देख सकते। इसकी उपलब्धता बहुत सीमित है और इसे विशेष खेती के जरिए उगाया जाता है।
हॉप शूट्स आमतौर पर बीयर बनाने वाले पौधे, यानी हॉप के ताजे अंकुरों से प्राप्त किए जाते हैं। ये ताजा और नाजुक होते हैं, इसलिए इनकी खेती और इकट्ठा करने में बहुत सावधानी चाहिए। यही कारण है कि इनकी कीमत इतनी ज्यादा है।
लेकिन इसकी कीमत के पीछे सिर्फ दुर्लभता ही नहीं, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल कई प्राकृतिक दवाओं और एंटीबॉयोटिक उपचारों में किया जाता है। कुछ शोधों में तो यह भी कहा गया है कि यह शरीर के
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।