दुनिया के सबसे महान राजा: अशोक महान
अशोक महान भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली शासकों में से एक माने जाते हैं। उनका साम्राज्य अफगानिस्तान से लेकर बर्मा तक और कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक फैला हुआ था। उनकी राजधानी पाटलिपुत्र (आधुनिक पटना) थी, जो उस समय एक बड़ा सांस्कृतिक और राजनीतिक केंद्र था।
अशोक मौर्य वंश के तीसरे शासक थे। शुरुआत में वे एक कठोर और निर्दय शासक के रूप में जाने जाते थे, जिसीलिए उन्हें "चंड अशोक" कहा जाता था। लेकिन कलिंग के युद्ध के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया। इस युद्ध में हुई भयानक तबाही ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उसके बाद उन्होंने हिंसा को छोड़कर अहिंसा, सहिष्णुता और बौद्ध धर्म की ओर रुख किया।
अशोक ने अपने शासन को नैतिकता और न्याय पर आधारित बनाया। उन्होंने अपने नीतिगत सिद्धांतों को शिलालेखों और स्तंभों के माध्यम से पूरे साम्राज्य में फैलाया। ये शिलालेख आज भी भारत, नेपाल, पाकिस्तान औ
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।