दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार कौन बनाता है?
अगर बात की जाए दुनिया में सबसे ज्यादा हथियारों के उत्पादन और निर्यात की, तो स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट साफ जानकारी देती है। अमेरिका दुनिया में सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है। यहां की कंपनियां दुनिया भर को लड़ाकू विमान, मिसाइल सिस्टम और टैंक जैसे उन्नत हथियार बेचती हैं।
अमेरिका के बाद रूस, फ्रांस, जर्मनी और चीन का नंबर आता है। ये देश भी वैश्विक बाजार में भारी मात्रा में हथियार बेचते हैं। रूस पिछले कई दशकों से भारत और चीन जैसे देशों को हथियार आपूर्ति करता आया है, लेकिन हाल के वर्षों में अमेरिका ने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
दिलचस्प बात यह है कि सबसे ज्यादा हथियार पश्चिम एशिया के देश खरीद रहे हैं। सऊदी अरब, यूएई और कतर जैसे देश अपनी सुरक्षा जरूरतों को लेकर बड़े पैमाने पर अमेरिकी और फ्रांसीसी हथियार खरीद रहे हैं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।