दुनिया का सबसे तेज दिमाग

जब भी दुनिया के सबसे बुद्धिमान लोगों की बात होती है, तो सबसे पहले अल्बर्ट आइंस्टीन का नाम सामने आता है। उनका IQ लेवल 160 से 190 के बीच था, जिसे आज भी असाधारण माना जाता है। लेकिन इतिहास में एक ऐसा शख्स भी हुआ है, जिसकी बुद्धि इन पैमानों से भी बहुत आगे थी।

अमेरिका में जन्मे विलियम जेम्स (William James) को इतिहास का सबसे तेज दिमाग माना जाता है, जिनका अनुमानित IQ लेवल 250 से 300 के बीच था। उनकी प्रतिभा बचपन से ही अद्भुत थी। विलियम ने महज 6 साल की उम्र में ग्रामर स्कूल में दाखिला ले लिया था और अपनी असाधारण समझ के बल पर केवल 7 महीनों में ग्रेजुएशन पूरा कर लिया था।

हालांकि आइंस्टीन ने विज्ञान की दुनिया में जो योगदान दिया, उसने उन्हें दुनिया भर में अमर कर दिया, लेकिन बौद्धिक क्षमता और सीखने की रफ्तार के मामले में विलियम जेम्स का रिकॉर्ड आज भी अद्वितीय माना जाता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय