विराट कोहली: भारत के सचिन के बाद का सबसे बड़ा खिलाड़ी

विराट कोहली आज भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य आधार हैं। सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद टीम इंडिया लंबे समय तक एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश में थी, जो न सिर्फ रन बनाए, बल्कि टीम को जीत की ओर भी ले जाए। विराट उसी जगह को भरने में कामयाब रहे।

वह न केवल एक शानदार बल्लेबाज हैं, बल्कि एक जोशीले नेता भी हैं। उनकी लगातार ताकत, मैदान पर जी जान से खेलने का जज्बा और टीम के लिए उठाए गए बड़े फैसले ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दियाहै।

विराट के बल्ले से आज तक कई ऐतिहासिक पारियां निकल चुकी हैं। चाहे वह टेस्ट मैच हो, वनडे हो या टी20, वह हर फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ते हैं। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।

सचिन तेंदुलकर के बाद विराट वह खिलाड़ी हैं जिसने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी है। उनके आत्मविश्वास और लगन ने पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय