क्या नारियल का तेल त्वचा को गोरा करता है?
कई लोग मानते हैं कि नारियल का तेल लगाने से त्वचा गोरी हो जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। वैसे तो नारियल का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन यह सीधे तौर पर त्वचा को गोरा नहीं करता।
नारियल तेल असल में एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है, जो त्वचा को रूखेपन से बचाकर चमकदार और हेल्दी बनाए रखता है। इसमें लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो ऑयली स्किन पर फैलने वाले मुंहासों के कारण बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इसके एंटी-माइक्रोबियल गुण त्वचा की कई समस्याओं जैसे एक्जिमा, चकत्ते और पित्ती की समस्या में भी राहत दिला सकते हैं।अगर आप नारियल का तेल रोजाना थोड़ी मात्रा में लगाते हैं, तो त्वचा नर्म और सॉफ्ट जरूर होती है। कई बार यह चमक के कारण त्वचा को थोड़ा हल्का लगा सकता है, लेकिन असली मतलब में रंग नहीं बदलता।
तो हां, नारियल तेल सेहतमंद, चमकदार त्वचा के लिए बेहतरीन है, लेक
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।