पाकिस्तान की प्राकृतिक खूबसूरती: पहाड़ियों और झीलों का अनूठा संसार
पाकिस्तान अपनी भौगोलिक विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहाँ की हरी-भरी घाटियाँ, घने जंगल और नीले पानी की झीलें सैलानियों का मन मोह लेती हैं। देश का उत्तरी हिस्सा और कश्मीर क्षेत्र अपनी अद्भुत सुंदरता के कारण पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
यहाँ की नीलम वैली अपनी बेमिसाल खूबसूरती के कारण किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती, वहीं स्वात वैली को उसके खूबसूरत नजारों और आबोहवा की वजह से मिनी स्विटजरलैंड कहा जाता है। इसके अलावा, हुन्जा वैली भी यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहाँ की वादियाँ और बर्फ से ढके पहाड़ हर किसी को आकर्षित करते हैं। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगहें किसी जन्नत से कम नहीं हैं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।