पीरियड से कितने दिन पहले संबंध बनाना चाहिए?
अगर आप प्रेगनेंसी की सोच रही हैं, तो समय का बहुत ध्यान रखना ज़रूरी है। ज्यादातर महिलाओं में ओव्यूलेश यानी अंडाशय से अंडा निकलने की प्रक्रिया, पीरियड आने से लगभग 12 से 14 दिन पहले होती है। यही वह समय होता है जब गर्भधारण की संभावना सबसे ज़्यादा होती है।
इस दौरान फैलोपियन ट्यूब में रिलीज़ हुए अंडे को स्पर्म मिल सकता है और फर्टिलाइजेशन हो सकता है। इसलिए अगर आप बच्चे की योजना बना रही हैं, तो ओव्यूलेशन के आसपास के 5-6 दिन—खासकर उसके 1-2 दिन पहले—सबसे अच्छे माने जाते हैं संबंध बनाने के लिए।
ध्यान रखें, हर महिला का साइकल थोड़ा अलग हो सकता है। कुछ का 28 दिन का साइकल होता है, तो किसी का 30 या 32 दिन का। इसलिए ओव्यूलेशन को पकड़ने के लिए ओव्यूलेशन किट का उपयोग या शरीर के संकेतों—जैसे बेसल बॉडी टेम्परेचर में बदलाव या सर्विकल म्यूकस में फेरबदल—को नोट करना मददगार हो सकता है।
संबंध बनाने का सही
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।